महाराज बाड़ा में दिनदहाड़े रिटायर्ड शिक्षक के स्कूटर से 80 हजार रुपये चोरी

ग्वालियर. महाराज बाड़ा के पास स्थित चावड़ी बाजार में दिनदहाड़े रिटायर्ड शिक्षक के स्कूटर से 80 हजार रुपये चोरी हो गए। रिटायर्ड शिक्षक दुकान पर सामान खरीदने के लिए गए थे। पुलिस चोर तक पहुंचने के लिए पड़ताल में लगी है।
ऐसे हुई यह घटना
सिटी सेंटर स्थित महलगांव के रहने वाले चिरौंजीलाल साहू रिटायर्ड शिक्षक हैं। अब वह सुरक्षा गार्ड की नौकरी करने लगे हैं। उन्होंने घर से 80 हजार रुपये लिए और अपने स्कूटर की डिक्की में रख लिए। यह रुपये उन्हें फायनेंस कंपनी में जमा करने थे। इसी बीच वह चावड़ी बाजार पहुंचे, यहां उन्हें मैदा खरीदना था। दुकान के सामने भीड़ थी, इसलिए चंद कदम पहले स्कूटर खड़ा कर दिया और वह मैदा लेने के लिए दुकान पर चले गए। इसी दौरान चोर आया और उसने डिक्की का ताला तोड़कर रुपये का बैग निकाल लिया। जब वह लौटकर आए तो रुपए गायब थे। पास में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो चोर नजर आया। जनकगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *