इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने भारत को दिया ऑफर, साउथ चाइना सी में नया निजाम, इसी आइडिया से बेचैन हो सकता है चीन

नई दिल्ली. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे। इस बीच भारत और इंडोनेशिया के प्रगाढ़ संबंधों का जश्न मनाया गया। भारत दौरे पर पहुुंचे इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने दक्षिण चीन सागर में चीन की बढ़ती सैन्य ताकत को लेकर भी बड़ा बयान दिया।
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुबियांतो ने दक्षिण चीन सागर में चीन की बढ़ती ताकत के बीच अंर्तराष्ट्रीय कानूनों के अनुरूप एक पूर्ण और प्रभावी आचार संहिता (कोड ऑफ कंडक्ट) की वकालत की। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के बीच हुई बातचीत में दक्षिण चीन सागर की स्थिति पर भी चर्चा हुई थी।
इस बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में बताया कि दोनों पक्षों के बीच सूचना संलयन केन्द्र -हिन्द महासागर क्षेत्र (आईएफसी-आईओआर) में इंडोनेशिया में एक संपर्क अधिकारी को तैनात करने पर सहमति जताई है। बिना किसी रोक-टोक समुद्र के जरिये होने वाले व्यापार और 1982 के यूनाइटेड नेशंस कन्वेंशन ऑन द लॉ ऑफ द सी (यूएनसीएलओएस) समेत अंर्तराष्ट्रीय काकनून के अनुसार विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ाया देने पर भी जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *