आसमान से गरजे राफेल और अपाचे, थल पर डेयरडेविल्स के अद्भुत करतब, परेड में दिखाई दिया सेना का पराक्रम

अपाचे-राफेल ने बनाया विक्ट्री फॉर्मेशन; पहली बार एक साथ 5 हजार कलाकारों की परफॉर्मेंस; मोदी दर्शकों के बीच पहुंचे|देश,National - Dainik Bhaskar

नई दिल्ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के इंडिया गेट स्थित कर्तव्य पथ पर शानदार परेड की गयी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ पर हुए इस समारोह में शामिल होने के लिये इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के साथ पहुंची और तिरंगा फहराया। परेड के दौरान 18 राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेश दिल्ली और केन्द्रीय मंत्रालयों की झांकियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति का प्रदर्शन किया गया।इस बीच इंडियन एयरफोर्स के विमानों का शानदार प्रदर्शन भी देखने को मिला। देश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और एडवांस मिलिट्री क्षमतओं का एक अनूठा प्रदर्शन हुआ। जो देश की ताकत और अखण्डता को रीप्रजेंट करता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10:15 बजे के करीब कर्तव्य पथ पर पहुंचे।
कर्तव्य पथ पर इंडियन एयर फोर्स का शानदार प्रदर्शन
भारतीय वायु सेना ने 76वें गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर फ्लाई-पास्ट प्रस्तुत किया, जिसमें 22 लड़ाकू विमान, 11 परिवहन विमान और 7 हेलीकॉप्टर सहित कुल 40 विमान शामिल थे. भारतीय वायुसेना का फ्लाई पास्ट जमीनी कारनामों के बाद, हवाई करतबें दिखाया, जहां गर्जना से आकाश को थर्राते और गुंजाते हवाई जहाजों के रोमांचक एवं साहसिक हवाई करतबों की श्रृंखला ने लोगों को अंचभित किया. अजय फॉरमेशन इस फारमेशन में तीन अपाचे विमान विक फार्मेशन में नजर आए. सतलुज फॉरमेशन इस फॉरमेशन में 02 डॉर्नियर – 228 एसी और 01 एएन 32 एयरक्राफ्ट विक फॉरमेशन में उड़ान भरे
कर्तव्य पथ पर 16 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की झांकियों में दिखी भारतीय संस्कृति
कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों में सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन किया गया. गणतंत्र दिवस परेड में 16 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के 10 मंत्रालयों और विभागों की झांकियां प्रदर्शित की गईं. झांकियों का मुख्य विषय ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’ है.

गणतंत्र दिवस का पूरा कार्यक्रम सिलसिलेवार देखें…

सबसे पहले PM मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और चीफ गेस्ट कर्तव्य पथ पहुंचे, 3 तस्वीरें…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10:15 बजे के करीब कर्तव्य पथ पर पहुंचे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ बग्घी में बैठकर कर्तव्य पथ आईं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ बग्घी में बैठकर कर्तव्य पथ आईं।
राष्ट्रपति मुर्मू ने सुबह 10:30 बजे कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ।
राष्ट्रपति मुर्मू ने सुबह 10:30 बजे कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ।

अब देखिए परेड की तस्वीरें…

1. महिला शक्ति

CRPF मार्चिंग परेड का नेतृत्व असिस्टेंट कमांडेंट ऐश्वर्या जॉय एम ने किया।
CRPF मार्चिंग परेड का नेतृत्व असिस्टेंट कमांडेंट ऐश्वर्या जॉय एम ने किया।
NCC गर्ल्स मार्चिंग टुकड़ी का नेतृत्व सीनियर अंडर ऑफिसर एकता कुमारी ने किया।
NCC गर्ल्स मार्चिंग टुकड़ी का नेतृत्व सीनियर अंडर ऑफिसर एकता कुमारी ने किया।
NCC जॉइंट बैंड ने कैडेट अंकिता कुमारी के नेतृत्व में मार्च पास्ट किया।
NCC जॉइंट बैंड ने कैडेट अंकिता कुमारी के नेतृत्व में मार्च पास्ट किया।
NSS मार्चिंग टुकड़ी का नेतृत्व कमांडर दीपक सिंह ने किया, इसमें फीमेल कैडेट भी मौजूद रहीं।
NSS मार्चिंग टुकड़ी का नेतृत्व कमांडर दीपक सिंह ने किया, इसमें फीमेल कैडेट भी मौजूद रहीं।

2. सैन्य ताकत

DRDO का प्रलय वेपन सिस्टम सतह से सतह मारक क्षमता में सक्षम। इसकी रेंज 400 KM है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. आर श्रीनिवासन ने नेतृत्व किया।
DRDO का प्रलय वेपन सिस्टम सतह से सतह मारक क्षमता में सक्षम। इसकी रेंज 400 KM है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. आर श्रीनिवासन ने नेतृत्व किया।
भारतीय सेना का टी-90 भीष्म टैंक जो अत्याधुनिक तकनीक और युद्धक क्षमताओं से लैस है। 74वीं आर्मर्ड रेजिमेंट के कैप्टन नवजोत सिंह के टैंक मार्च का नेतृत्व किया।
भारतीय सेना का टी-90 भीष्म टैंक जो अत्याधुनिक तकनीक और युद्धक क्षमताओं से लैस है। 74वीं आर्मर्ड रेजिमेंट के कैप्टन नवजोत सिंह के टैंक मार्च का नेतृत्व किया।
नाग मिसाइल सिस्टम और इन्फैंट्री कॉम्बैट व्हीकल का प्रदर्शन किया गया। इसका नेतृत्व लेफ्टिनेंट रोहित चौधरी ने किया।
नाग मिसाइल सिस्टम और इन्फैंट्री कॉम्बैट व्हीकल का प्रदर्शन किया गया। इसका नेतृत्व लेफ्टिनेंट रोहित चौधरी ने किया।
ऑल टेरेन व्हीकल चेतक और स्पेशलिस्ट मोबिलिटी व्हीकल कपिध्वज की प्रर्दशन किया गया। कैप्टन लक्क्षेश सिहाग और नायब सूबेदार चरणसिंह ने इसका नेतृत्व किया।
ऑल टेरेन व्हीकल चेतक और स्पेशलिस्ट मोबिलिटी व्हीकल कपिध्वज की प्रर्दशन किया गया। कैप्टन लक्क्षेश सिहाग और नायब सूबेदार चरणसिंह ने इसका नेतृत्व किया।

3. फ्लाई पास्ट

C-17 ग्लोबमास्टर और 2 सुखोई विमान ने विक्ट्री फॉर्मेशन बनाया। इसका नेतृत्व ग्रुप कैप्टन समीप तेझावन ने किया। साथ में ग्रुप कैप्टन ध्रुव कुमार और विंग कमांडर सुजीत मौजूद रहे।
C-17 ग्लोबमास्टर और 2 सुखोई विमान ने विक्ट्री फॉर्मेशन बनाया। इसका नेतृत्व ग्रुप कैप्टन समीप तेझावन ने किया। साथ में ग्रुप कैप्टन ध्रुव कुमार और विंग कमांडर सुजीत मौजूद रहे।
सुखोई 30 का फॉर्मेशन कमांडर रुचित कौर ने किया। साथ में मौजूद रहे कैप्टन मनोज यादव और विंग कमांडर परमिंदर सिंह।
सुखोई 30 का फॉर्मेशन कमांडर रुचित कौर ने किया। साथ में मौजूद रहे कैप्टन मनोज यादव और विंग कमांडर परमिंदर सिंह।
129 हेलिकॉप्टर यूनिट के V17, V5 हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। इसका नेतृत्व ग्रुप कैप्टन आलोक अहलावत ने किया।
129 हेलिकॉप्टर यूनिट के V17, V5 हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। इसका नेतृत्व ग्रुप कैप्टन आलोक अहलावत ने किया।

15 राज्यों की झांकियां…

गोवा: गोवा की सांस्कृतिक विरासत
उत्तराखंड: सांस्कृतिक विरासत और साहसिक खेल
हरियाणा: भगवत गीता का प्रदर्शन
झारखंड: ‘स्वर्णिम झारखंड’- विरासत और प्रगति की विरासत
गुजरात: स्वर्णिम भारत-विरासत और विकास
आंध्र प्रदेश: एटिकोप्पका बोम्मलु- पर्यावरण-अनुकूल लकड़ी के खिलौने
पंजाब: पंजाब ज्ञान और बुद्धिमत्ता की भूमि है
उत्तर प्रदेश: महाकुंभ 2025- स्वर्णिम भारत विरासत और विकास
बिहार: स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास (नालंदा विश्वविद्यालय)
मध्य प्रदेश: कूनो राष्ट्रीय उद्यान- चीतों की भूमि
आंध्र प्रदेश: एटिकोप्पका बोम्मलु- पर्यावरण-अनुकूल लकड़ी के खिलौने
त्रिपुरा: शाश्वत श्रद्धा: त्रिपुरा में 14 देवताओं की पूजा – खर्ची पूजा
कर्नाटक: लक्कुंडी- पत्थर शिल्प का उद्गम स्थल
पश्चिम बंगाल: ‘लक्ष्मी भंडार’ और ‘लोक प्रसार प्रकल्प’ – बंगाल में जीवन को सशक्त बनाना और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना
चंडीगढ़: विरासत, नवाचार और स्थिरता का सामंजस्यपूर्ण मिश्रण
दिल्ली: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
दादरा नगर हवेली और दमन और दीव: कुकरी मेमोरियल के साथ दमन एवियरी बर्ड पार्क- भारतीय नौसेना के बहादुर नाविकों को श्रद्धांजलि

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *