मेजर मंजीत और नायक दिलवर खान कीर्ति चक्र और 14 को शौर्य चक्र से सम्मानित
नई दिल्ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के 93 कर्मियों को वीरता पुरूस्कार करने की मंजूरी दे दी है। इनमें से 11 पुरूस्कार मरणोपरांत दिये गये है। मेजर मंजीत और नायक दिलवर खान को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है। आपको बता दें कि नायक दिलवर खान को मपरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया है। वहीं, 14 वीरों को शौर्य चक्र प्रदान किये जायेंगे।
ऐसे प्रदान किए जाएंगे पुरस्कार
– 2 कीर्ति चक्र (1 मरणोपरांत),
– 14 शौर्य चक्र (3 मरणोपरांत),
– 1 बार टू सेना मेडल (गैलेंट्री),
– 66 सेना मेडल (वीरता) (7 मरणोपरांत)
– 2 नौसेना मेडल (वीरता)
– 8 वायुसेना मेडल (वीरता)
मेजर मंजीत और नायक दिलवर खान कीर्ति चक्र से सम्मानित
पंजाब रेजीमेंट के मेजर मंजीत को अप्रैल 2024 में जम्मू-कश्मीर के सोपोर जिले में एक खुफिया आधारित ऑपरेशन के बीच आतंकवादी को मारे गिराने और फंसे हुए नागरिकों की जान बचाने के लिये कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जायेगा
305 रक्षा अलंकरण प्रदान करने की मिली मंजूरी
इसके अलावा राष्ट्रपति मुर्मू ने सशस्त्रबलों और अन्य कर्मियों को 305 रक्षा अलंकरण प्रदान करने की भी मंजूरी दी। इनमें 30 परम विशिष्ट सेवा मेडल, 5 उत्तम युद्ध सेवा मेडल, 57 अति विशिष्ट सेवा मेडल, 10 युद्ध सेवा मेडल, 1 बार टू सेना (कर्तव्य के प्रति निष्ठा) 15 वायुसेना पदक(कर्तव्य के प्रति समर्पण) 4 बार टू विशिष्ट सेवा मेडल और 132 विशिष्ट सेवा मेडल शामिल है।
