एमजी सायबरस्टर आ गयी देश की पहली इलेक्ट्रिक कार, 500 रेंज और 3.2 सेकेण्ड में 100 किमी की प्रतिघंटे की रफ्तार

नई दिल्ली. जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में अपने कारों के विस्तृत रेंज को शोकेस किया है।इस बार मोटर शो में कंपनी ने देश की पहली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट कार एमजी साइबरस्टर को भी शोंकेस किया है। 2 दरवाजों और 2 सीट वाली इस कन्वर्टिबल स्पोर्ट कार ने ऑटो एक्सपो के दौरान खूब सुर्खियां बटोरी है।
कैसेी है नयी एमजी साइबरस्टर
जेएसडब्ल्यू-एमजी मोटर इंडिया ने चल रहे ऑटो एक्सपो 2025 में साइबरस्टर की प्री-बुकिंग शुरू करने का ऐलान किया है। कंपनी ने यह भी कहा है कि इस कार की आधिकारिक बुकिंग मार्च में शुरू होगी। ऐसा माना जा रहा है कि इसकी डिलीवरी अप्रैल में शुरू की जा सकती है। एमजी साइबरस्टर को विशेष रूप से एमजी सेलेक्टर प्रीमियम शोरूम के माध्यम से बेचा जायेगा।
डिजाइन एवं लुक
एमजी साइबरस्टर का डिजायन 1960 के दशक के एमजीबी रोडस्टर से प्रेरित है। कंपनी का दावा है कि यह कार रेट्रो लुक के साथ ही अत्याधुनिक तकनीक से लैस है। इसके फ्रंट बोनट को स्लोपी बनाया गया है। जो नीचे की ओर झुकता हुआ दिखाता है। 20 इंच के अलॉय व्हील से लैस इस इलेक्ट्रिक कार में सीजर डार्से का उपयोग किया गया है। जो बटन दबाते ही खुलते और बन्द होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *