टपरी में अवैध शराब बेच रहे तस्कर गिरफ्तार
ग्वालियर- अवैध मादक पदार्थो, अवैध शराब तथा अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 19 जनवरी को हजीरा पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सुभाष नगर में सामुयादिक भवन के पास बनी टपरी में अवैध रूप से शराब बेच रहा है।
सीएसपी महाराजपुरा नागेन्द्र सिंह सिकरवार ने स्थान पर कार्यवाही करने हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को सुभाष नगर में सामुदायिक भवन ई-रिक्शा पार्किंग के पास बनी टपरी में मुखबिर के बताये हुलिये का एक व्यक्ति बैठा दिखा, जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर उसने स्वयं को सुभाष नगर हजीरा ग्वालियर का रहने वाला बताया। पुलिस टीम द्वारा टापरी में जाकर चेक किया तो रजाई गद्दे के नीचे देशी प्लेन शराब के 28 क्वाटर एवं 6 खाकी रंग के कार्टून रखे मिले जिनको खोलकर देखा तो प्रत्येक कार्टून में 50-50 देशी प्लेन शराब के क्वाटर रखे मिले।
