CM मोहन यादव की गाड़ी के सामने लेटा परिवार, अधिकारियों के फूले हाथ-पैर

सिवनी. प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ-पैर उस वक्त फूल गए जब एक किसान परिवार सीएम मोहन यादव की गाडी के आगे आकर लेट गए। सीएम मोहन यादव सिवनी में आयोजित राज्य स्तरीय स्वामित्व योजना कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे। जैसे ही किसान परिवार के सीएम की गाडी के आगे लेटा तो अधिकारियों औ पुलिसकर्मियों ने उन्हें हटाने की कोशिश की लेकिन जब परिवार नहीं माना तो उन्हें हाथ पैर पकडकर सीएम की गाडी के आगे से हटाया गया।
सीएम से मिलने पहुंचा था किसान परिवार
बताया गया कि कुरई के रहने वाले किसान प्रीतम जहरिया की जमीन को प्रशासन ने खेल परिसर के लिए अधिग्रहण की थी और ये जमीन देने का वादा किया था। आरोप है कि कई साल गुजरने के बाद भी प्रशासन ने न तो उन्हें दूसरी जगह जमीन दी है और न ही परिवार के किसी सदस्य को नौकरी दी। यही फरियाद लेकर किसान प्रीतम डेहरिया अपने परिवार के साथ सीएम मोहन यादव से मिलने पहुंचा था लेकिन जब उन्हें सीएम से नहीं मिलने दिया तो पूरा परिवार सीएम मोहन यादव की गाडी के आगे लेट गया।
अधिकारियों ने बमुश्किल परिवार को हटाया
परिवार के सीएम मोहन यादव की गाड़ी के आगे लेटते ही मौके पर मौजूद अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए। पहले तो किसान परिवार को समझाकर हटाने की कोशिश की गई लेकिन जब परिवार नहीं माना तो पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने गाड़ी के सामने लेटे परिवार के सदस्यों को हाथ पैर पकड़कर उठाकर सीएम की गाड़ी के सामने से अलग किया। ये पूरी घटना मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद की है और अब इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *