Uncategorized

पेट्रोप देरी से बाइक में डालने पर बदमाशों ने की गोलीबारी, लोडिंग चालक घायल

बदमाश हाथ में राइफल लिए लोडिंग के पहले पंप के बैरीकेड्स में किक मारते हुए।  उसके बाद मारी गोली। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. जनकगंज इलाके में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात एक पेट्रोप पंप पर सिरफिरे बदमाशों ने फायरिंग कर दी। घटना रात 12.30 बजे लक्षमीगंज स्थित एचपी पेट्रोप पंप के पास हुई। 3 मोटरसाईकिल सवार बदमाश पेट्रोल भरवाने आये थे और देरी होने पर कर्मचारी से गाली-गलौज करने लगे। हंगामा बढ़ने पर बदमाशों में से एक चिल्लाते हुए बोला कि यहां जितने खड़े है सबको गोली मार दो। इसके बाद एक बदमाश ने राइफल से फायरिंग कर दी। गोली लोडिंग वाहन के दरवाजे को छेदते हुए ड्रायविंग सीट पर बैठे चालक के पैर में जा लगी।
ळमले के बाद बदमाश राइफल लहराते हुए घटनास्थल से फरार हो गये। घायल चालक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी। 3 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस बदमाशों की पहचान के लिये आसपास के सीसीटीवी फुटेज तलाश रही है।
क्या है घटनाक्रम
ग्वालियर के गिरवाई क्षेत्र स्थित विरथरियों का पुरा निवासी 24 वर्षीय राजेंद्र कुशवाह, जो लोडिंग चालक है, मंगलवार देर रात डीजल भरवाने लक्ष्मीगंज स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे। उनके साथ उनका दोस्त अख्तर खान भी था, जो लोडिंग में उनका साथी है। रात करीब 12:30 बजे राजेंद्र अपनी लोडिंग गाड़ी में डीजल भरवाने लाइन में लगे थे। इस दौरान अख्तर पानी पीने के लिए चला गया और जाते-जाते राजेंद्र से कह गया कि डीजल भरने के बाद गाड़ी आगे खड़ी कर लेना।राजेंद्र ड्राइविंग सीट पर बैठकर इंतजार कर रहे थे, तभी तीन बाइक सवार लड़के पेट्रोल पंप पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत पेट्रोल भरने की मांग की और पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से विवाद करने लगे। जब कर्मचारियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, तो वे गाली-गलौज पर उतर आए। विवाद बढ़ने के कारण वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
साथी बोला मार दे गोली तो उसने चला दी गोली
घायल राजेन्द्र ने पुलिस को बताया कि जब पेट्रोल पंप पर विवाद हो रहा था। वह अपनी लोडिंग गाड़ी में डीजल भरवा रहे थे। जैसे ही उन्होंने डीजल भरवाकर गाड़ी हटानी शुरू की बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों में से एक ने कहा, यह ऐसे नहीं मानेंगे। यहां खड़े लोगों में गोली मार दो। आज एक भी नहीं बचेगा। इसके बाद नकाबपोश बदमाश ने राइफल से गोली चला दी। जो राजेन्द्र के पैर के टखने में लगी। राजेन्द्र को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की तो बाइक सवार 3 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al perabet perabet giriş safirbet safirbet giriş betasus betasus giriş virüsbet medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet slot oyna perabet perabet giriş hiltonbet perabet perabet perabet betnano holiganbet galabet kalebet holiganbet