नेपाल में आये भूकंप में 53 लोगों की मौत 62 घायल

तिब्बत. नेपाल की सीमा से लगे तिब्बत के पहाड़ी इलाके शिजांग में मंगलवार की सुबह 1 घंटे के अंदर आये 6 सिलसिलेवार भूकंप आये। जिसमें रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का शाक्तिशाली भूकंप भी शामिल था। रॉयटर्स के अनुसार भूकंप की वजह से तिब्बत में जानमाल का नुकसान हुआ है। लगभग 53 लोगों की मौत हुई है। भूकंप ने तिब्बत के शिगात्से शहर में बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। कई बिल्डिंगें सहित इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़े पैमाने पर नुुकसान हुआ है।
चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने बताया है कि शिजांग स्वायत्त क्षेत्र (तिब्बत) के डिंगरी काउंटी में आये 7.1 तीव्रता के भूकंप में 53 लोगों की मौत हुई है और 62 घायल हुए है। भारत, नेपाल, भूटान और बाग्लादेश के कई इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस कियेगये है। सिक्किम सहित पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों बिहार और पश्चिम बंगाल सहित उत्तर भारत के विभिन्न भागों में मंगलवार की सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये है। नेपाल की राजधानी काठमांडू में तेज झटके महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल सड़कों और खुले स्थानों की ओर भाग गये।

बिहार के कई जिलों मोतिहारी, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, पूर्णिया, सिवान, अररिया, मुजफ्फपुर और सुपौल में सुबह 6.40 बजे के आसपास भूकंप के झटके महसूस किये गये है। माल्दा समेत उत्तर बंगाल के कुछ हिस्सों और सिक्किम में भी धरती हिलती रही। ऐसा कहा जा रहा है कि 5 सेकंड तक धरती हिलती रहीं। लोक भूकंप के झटके महसूस होने पर डरकर अपने घरों से बाहर निकल आये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *