ट्रक और बोलेरो के बीच हुई टक्कर में 47 की मौत 3 घायल

जेसीबी की मदद से वाहन में फंसे शव को निकलवाती पुलिस।

सागर. शाहगढ़ थाना इलाके में चूना फैक्ट्री के पास सोमवार को बोलेरो और ट्रक के बीच आमनेे-सामने की टक्कर हो गयी। दुर्घटना में बोलेरो में सवार 4 युवकों की मौत हो गयी। 3 गंभीर रूप से घायल है। घायलों को शाहगढ़ अस्पताल भेजा गया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया गया है।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गये। बोलेरों में सवार 3 युवकों की मौके पर मौत हो गयी। वहीं एक ने अस्पताल लाते वक्त दम तोड़ दिया। घटना में एक युवक का शव बोलेरों में फंस गया। दुर्घटना की खबर मिलते ही शाहगढ़ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मामले की जांच शुरू की है। वाहना में फंसे शव को जेसीबी के सहायता से बाहर निकाला जा सका।
इस बीच मार्ग पर जाम की स्थिति बन गयी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाडि़यों को भी जेसीबी की मदद से सड़क से हटाया जा सका है। इसके बाद यातायात सुचारू रूप से चालू किया गया है। शाहगढ़ पुलिस ने कहा है कि मर्ग कायम कर जांच में लिया है। घटना की वजहों की पड़ताल की जा रही है।
हादसे में 4  की मौत और तीन घायल
ट्रक और बोलेरो की भिड़ंत में सुखदेव पिता आशाराम (20), हल्ले पिता मुंशीलाल यादव (20), परमानंद पिता जमनालाल यादव (27) तीनों निवासी अगरा समेत चार की मौत हुई है। एक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं घटना में बोलेरो सवार रामू पिता देवपाल यादव, जयराम पिता मिहीलाल यादव निवासी अगरा, राजेश चौहान निवासी गाजियाबाद यूपी गंभीर घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *