शादी के 4 साल बाद टूटा युजवेंद्र और धनश्री का रिश्ता
इंदौर. भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी व कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा दोनों तलाक लेने जा रहे हैं। इस अफवाह ने इसलिए उड़ रही है क्योंकि दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। यह कपल एक-दूसरे से अलग होने वाला है, लेकिन तलाक की कार्यवाही में अभी समय है। दरअसल, दोनों के बीच तकरार की खबरें काफी समय से आ रही थीं, लेकिन इस पर मोहर तब लगी जब दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया।
क्रिकेटर ने डिलीट की फोटो
युजवेंद्र चहल ने सोशल मीडिया से पत्नी धनश्री को अनफॉलो करने के साथ ही उनके साथ की सभी फोटो डिलीट कर दी है। धनश्री के अकाउंट पर अभी भी दोनों के साथ एक-दो तस्वीरें बची हुई हैं। इस सवाल का जवाब मिलना बाकी है कि दोनों ने आखिर किन कारणों से एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया।
