प्रदेश में अब 7.52% तक महंगी हो सकती है बिजली

भोपाल. बिजली कंपनियों ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 7.52 प्रतिशत तक बिजली दर बढाने का प्रस्ताव विद्युत नियामक आयोग के समक्षक पेश किया है। प्रस्ताव मंजूर होने पर 150 से 300 यूनिट खपत करने वाले घरेलू उपभोक्तओं पर सबसे अधिक असर पडेगा। उन्हें प्रति बिल 168 रु. अधिक देना होगा। स्लैब में बदलाव के तहत 300 यूनिट से अधिक खपत वाला स्लैब समाप्त करने का प्रस्ताव है। याचिका पर आपत्तियां 24 जनवरी तक मांगी गई है। ऑनलाइन जनसुनवाई 11 फरवी को इंदौर, 13 फरवरी को जबलपुर और 14 फरवरी को भोपाल में होगी। टैरिफ आदेश 31 मार्च तक जारी होना अनिवार्य है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *