MP में दावेदारों ने मौजूदा भाजपा जिलाध्यक्षों की शिकायत की
भोपाल. भाजपा जिलाध्यक्षों नियुक्ति को लेक घमासान छिडा है। जिन जिलों के अध्यक्ष रिपीट होने की संभावना है वहां सबसे ज्यादा गहमागहमी है। ऐसे जिलों के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता प्रदेश नेतृत्व के पास जिलाध्यक्षों की शिकायतें लेकर पहुंच है। घोषित होने के बाद बदले गए मंडल अध्यक्षों ने भी स्थानीय नेताओं की शिकायत की। प्रदेश भर में हुई रायशुमारी के बाद बनाए गए पैनल से आज सुबह 11 बजे से प्रदेश भाजपा कार्यालय में जिलेवार वन-टू-वन चर्चा हो रही है। इस बैठक में बीजेपी के संगठन चुनाव के पर्यवेक्षक सरोज पांडे, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉक्टर महेंद्र सिंह और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित चुनाव से जुडे पदाधिकारी चर्चा कर रहे है।
1-2 दिन में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति
प्रदेश में भाजपा के 60 जिलाध्यक्ष बनाए जाने हैं। इसके लिए प्रभारी अपनी जिम्मेदारी और संगठन की ओर से तय की गई भूमिका के मुताबिक जिला अध्यक्षों के चयन में सक्रिय हैं। संभावना जताई जा रही है कि 1-2 दिन में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति हो जाएगी।
सांसदों से तीन-तीन नाम मांगे गए
सभी की सहमति बने और सर्वमान्य व्यक्ति को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी जाए, इसके लिए सांसदों से तीन-तीन नाम मांगे गए हैं. इतना ही नहीं पार्टी के पूर्व विधायक से लेकर पूर्व सांसद, पंचायत प्रतिनिधि और नगरीय निकायों के प्रतिनिधियों से जिलाध्यक्ष के मसले पर विचार विमर्श करने को कहा गया है।
