सौरभ की लाल डायरी में कई बडे़ नाम, उसमें 2 हजार करोड़ का हिसाब
भोपाल. परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के ठिकानों पर छापे के दौरान करोड़ों रुपए की नकदी, सोना, चांदी और संपत्तियों के दस्तावेज सामने आए हैं। इसे लेकर राजनीति भी हो रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दावा किया है कि छापेमारी के दौरान लोकायुक्त को एक लाल डायरी मिली है। उस डायरी में कोडवर्ड में कई रसूखदारों के नाम लिखे गए हैं। इधर, जीतू पटवारी के लाल डायरी वाले बयान पर पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव बोले मुझे जानकारी नहीं है, लेकिन जहां तक मुझे विश्वास है मेरा नाम तो कहीं नहीं होगा। दो हजार करोड़ रुपए का हिसाब किताब उस डायरी में हैं वो पैसा किस-किसके पास गया तो ये सब पब्लिक डोमेन में आना चाहिए। पटवारी बोले सौरभ शर्मा की जान को खतरा पटवारी ने कहा ये चोर जो पब्लिक के पैसे खा रहे थे। सौरभ शर्मा की हत्या हो सकती है। ये वही लोग हैं, जिनके डायरी में नाम हैं।अगर डायरी का सत्यापन नहीं होगा तो सौरभ शर्मा की जान को खतरा बना रहेगा।
गिरफ्तारी हुई तो कई चेहरे होंगे बेनकाब
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की हत्या हो सकती है। क्योंकि वह जब भी सामने आएगा, कई लोगों के चेहरे बेनकाब होंगे। इसलिए सरकार को चाहिए कि उसकी गिरफ्तारी कर उसे सुरक्षा दे और भ्रष्टाचार का सच सामने लाए। सौरभ शर्मा के वकील भी उनके एनकाउंटर की आशंका जता चुके हैं।
