ATM काटकर 14 लाख रूपये ले जाने वाले कटर गैंग के दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
ग्वालियर – फरियादी दिव्यकुमार राय क्षेत्रीय प्रबंधक फाइनेसियल सॉफ्टवेयर एण्ड सिस्टम प्रा.लि. निवासी पटेल नगर सिटी सेन्टर ग्वालियर ने आनंद नगर मंे एसबीआई बैंक का एटीएम लगा है और 27.दिसम्बर के रात में ई-सर्वलांइस कंट्रोल रूम मुम्बई से फोन आया कि रात्रि 3 बजे से 3.30 बजे के बीच उक्त एटीएम में लगे कैमरे पर काला स्प्रे दिख रहा है व एटीएम मशीन से छेड़खानी होती दिखी है।
एटीएम के चेनल मैनेजर विभाग डे एवं स्टेट बैंक रिजनल मैनेजर अरविन्द मिश्रा को साथ लेकर देखा तो एटीएम मशीन कटर से कटी हुई मिली जिसमे से रूपये निकल गए है। 26 दिसम्बर की दोपहर में 2 बजे 15 लाख रूपये केश उक्त एटीएम में जमा कराया गया था, जिसमे से 14,14,500 रूपये मशीन मे शेष भरे होना बताये जो रूपये एटीएम में नही थे। कोई अज्ञात व्यक्ति एटीएम तोड़कर रात्रि मे मय एटीएम की केश ट्रे के 14,14,500 रूपये चोरी कर ले गया
बदमाषों द्वारा एटीएम मषीन को उखाड़कर ले जाने की घटना की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी धर्मवीर सिंह ने क्राईम ब्रांच एवं थाना बहोड़ापुर पुलिस की संयुक्त टीमों ने कटर गैंग को और साइबर सेल की टीम को तकनीकी सहायता हेतु लगाया गया।
मास्टर माइंड को मेवात से दबोचा
पुलिस टीम द्वारा एटीएम काटने की घटना के बाद घटना में प्रयुक्त बिटारा ब्रेजा कार की सीसीटीव्ही फुटेज चेक करते हुए आरोपीगण की तलाश की गई। पुलिस की टीमों द्वारा तकनीकी सहायता के आधार पर बदमाषों द्वारा उपयोग की गई कार की तलाष की गई एवं पुलिस टीम द्वारा एक बदमाष को तकनीकी सहायता के आधार पर फिरोजपुर झिरका जिला नूह मेवात (हरियाणा) से धरदबोचा। जिसके कब्जे से उक्त घटना में उपयोग की गई बिटारा ब्रेजा कार को जप्त की।
आरोपी के पास से एटीएम काटकर चुराये गये रूपयों में से 2,44,500 रूपये जप्त किये गये। पकड़े गये आरोपी के बताये अनुसार उसके अन्य साथियों की तलाष की गई। पुलिस टीम द्वारा तलाष के दौरान एक आरोपी को डींग रोड़ नगर राजस्थान से पकड़ लिया गया। जिसके कब्जे से पुलिस द्वारा 30,000 रूपये जप्त किये गये। इस प्रकार पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये दोनों आरोपियों से एटीएम काटकर चोरी किये गये रूपयों में से 2,74,500 रूपये नगद, एक बिटारा ब्रेजा कार जप्त की गई।
एटीएम गेंग के मास्टर माइंड को नूह मेवात से पकड़ना पुलिस को चुनौती था। लेकिन इस टास्क क्राइम ब्रांच टीम ने दोनों आरोपियों को दबोचन में कामयाबी हासिल की है।
एसआई शैलेन्द्र सिंह गुर्जर, राजीव सोलंकी, रजनी रघुवंषी, हैड कांस्टेबल राजीव शुक्ला आदि बिना आहट किये सतर्कता बरतते हुंए आरोपियों को दबोचा है।
