स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं के शेष काम पूर्ण करें: निगम आयुक्त

ग्वालियर – – स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत चल रही परियोजनाओ को युद्ध स्तर पर तय समय सीमा मे गुणवत्ता के साथ और जल्द से जल्द पूर्ण करें इस आशय के निर्देश नगर निगम आयुक्त ने स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि विशेष रणनीति बनाकर कार्यों को पूरा कराएं। इसमें कोई ढ़िलाई न हो। बैठक मे स्मार्ट सिटी एवं पीडीएमसी के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
बुधबार को मोतीमहल स्थित स्मार्ट सिटी के सभाकक्ष में नगर निगम आयुक्त व स्मार्ट सिटी सीईओ प्रभारी ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर आईएसबीटी, शिक्षा नगर में निर्माणाधीन स्मार्ट स्कूल, महाराज बाड़ा स्थित शासकीय मुद्रणालय का जीर्णोद्धार व मल्टी लेवल पार्किंग सहित डिपोजित वर्क व स्मार्ट सिटी की अन्य परियोजनाओं की प्रगति की एक-एक कर समीक्षा की। साथ ही पॉवर प्वॉइंट प्रजेंटेशन के जरिए सभी योजनाओं की प्रगति देखी। नगर निगम आयुक्त ने स्मार्ट सिटी के अधिकारी-कर्मचारियों से कहा कि वे सभी प्रगतिरत परियोजनाओ की वर्तमान कार्य प्रगति व वित्तिय स्थिती की पूर्ण जानकारी बनाकर उन्हे उपलब्ध कराये। उन्होने जोर देकर कहा कि किसी भी परियोजना के कार्य मे ढ़िलाई न हो। नगर निगम आयुक्त ने संबंधित इंजिनियरो को निर्देश दिए कि स्मार्ट सिटी के शेष कामो को पूरा कराने के लिए हर दिन व हर हफ्ते का वर्क प्लान बनाकर उसका कड़ाई से पालन कराएँ। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य जो लगभग पूर्ण हो चुके है उनके पेंडिंग बिलो के भुगतान को जल्द से जल्द करवाया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *