नये वर्ष पर मंदिरों उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
ग्वालियर. नये वर्ष के पहले दिन सुबह से ही लोगों का मंदिरों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्त मंदिरों में दर्शन करते हुए वर्षभर बुरी विपदाओं से दूर रहने की कामना कर रहे थे। वहीं, मंदिरों के बाहर भक्तों ने जरूरतमंदरों को चाय, गर्म कपड़े और भोजन भी वितरित किया।
वर्ष के पहले दिन, बुधवार को शहर के विभिन्न मंदिरों में भक्तों की भीड़ नजर आयी। लोग नये साल की शुरूआत भगवान के दर्शन के साथ करना चाहते थे।
मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
शहरवासियों ने बुधवार को नये वर्ष की शुरूआत अपने नये संकल्पों के साथ की ।प्रमुख मंदिरों जैसे अचलेश्वर, कोटेश्वर, मंशापूर्ण हनुमान मंदिर। मंदिर पहुंचकर लोगों ने पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। शिव मंदिरों में भक्तों ने दूध, दही, शहर और गंगाजल के साथ अभिषेक किया और बेलपत्र तथा पुष्प् अर्पित किये और साथ ही मंदिरों में दान-पुष्य भी किया गया।
आश्रमों में समाज सेवा करने में जुटे
नये वर्ष के पहले दिन, समाजसेवी संगठनों के सदस्यों ने अनाथ आश्रमों में पहुंचकर दान-पुण्य किया और बच्चों के साथ नये साल का जश्न मनाया। यहां बच्चों को उपहार दिये गये और उनका मुंह मीठा कराया गया। नये साल के पहले दिन माधव अंधाश्रम, नारी निकेतन, कुष्ठ आश्रम समेत अन्य आश्रमों में पहुंचकर शहरवासियों ने बच्चों को उपहार और वस्त्र बांटे।
खुशहाली की कामना
मंदिर में दर्शन करने आए भक्त वासुदेव ने कहा कि उन्होंने बाबा अचलनाथ से अपने परिवार, रिश्तेदारों, दोस्तों और शहर की खुशहाली की कामना की है। उन्होंने यह भी मांगा कि सभी खुश रहें और कोई विपत्ति न आए।
महिला भक्त स्मृति ने कहा कि वह नए साल की शुरुआत मंदिर में भगवान के दर्शन के साथ करती हैं और यहां बाबा अचलनाथ से सभी की खुशहाली और तरक्की मांगी है।
महिला भक्त शारु गुप्ता ने कहा कि बाबा अचलनाथ ने उन्हें बहुत कुछ दिया है, इसलिए वह उनका धन्यवाद करने आई हैं। उन्होंने प्रार्थना की कि बाबा का आशीर्वाद उनके ऊपर इसी तरह बना रहे।
