केन्द्र सरकार का किसानों के लिये नये साल का तोहफा
नई दिल्ली. नये साल के पहले दिन केन्द्र सरकार ने कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिये गये। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केन्द्रीय मंत्रमण्डल की बैठक में पीएम फसल बीमा योजना और पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना को 2025-26 तक जारी रखने को मंजूरी दे दी गयी है। जिसके लिये कुल 69515.71 करोड़ रूपये आवंटित किये गये। कैबिनेट की बैठक में फेसला लिये गया कि किसानों को 50 किलो डीएपी का एक बैग 1350 रूपये में मिलता रहेगा। सरकार ने डीएपी पर 3850 करोड़ रूपये अतिरिक्त सब्सिडी देने का फेसला किया है। अंर्तराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती कीमत के चलते यह फेसला लिया गया है। ताकि बढ़ती कीमतों का असर किसानों पर न पड़े।
किसानों को डीएपी का 50 किग्रा का बैग 1350 में मिलता रहेगा
केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक ब्रीफिंग में कहा है कि कैबिनेट ने किसानों को किफायती कीमतों पर डीएपी की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये 1 जनवरी 2025 से 31 दिसम्बर 2025 तक की अवधि के लिये एनबीएस सब्सिडी से परे डीएपी पर एकमुश्त विशेष पैकेज के विस्तार को मंजूरी दी है। कैबिनेट के फैसले से यह सुनिश्चित होगा कि किसानों को 50 किग्रा के बैग के लिेय 1,350 प्रतिबैग डीएपी उर्वरक मिलता रहेगा।
