शराब घोटाले में ईडी का बड़ा एक्शन, पूर्व आबकारी मंत्री और कांग्रेस नेता कवासी लखमा सहित अन्य के यहां छापा
रायपुर. छत्तीसगढ में प्रवर्तन निदेशालय का बडा एक्शन देखने को मिला है। ईडी की टीम ने शराब घोटाला मामले में शनिवार सुबह रायपुर में पूर्व मंत्री कवासी लखमा घर पर छापा मारा। लखमा के धरमपूरा स्थित घर पर अधिकारियों की फौज पहुंची। इस दौरान भारी संख्या में सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद रहे जिन्होंने लखमा के निवास को घेर लिया। सी तरह सुकमा में कवासी लखमा के बेटे हरीश लखमा सहित कई कांग्रेसी नेताओं के घर ईडी की कार्रवाई जारी है साथ ही सुकमा नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी और एक ठेकेदार के घर भी ईडी का एक्शन जारी है।
इनके यहां पडा छापा
राज्य के पूर्व आबकारी मंत्री व काग्रेस नेता कवासी लखमा
उनके पुत्र व सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी
सुकमा नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू के सुकमा व रायपुर के ठिकानों पर
