लोकायुक्त में लंबे समय से पदस्थ चार डीएसपी, छह निरीक्षक और 24 आरक्षकों को हटाया

भोपाल. पूर्व परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा के आवास पर छापेमारी में मिली करोडों की संपत्ति के बाद अब विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त में लंबे समय से जमे अधिकारियों को हटाया गया। डीजी विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त जयदीप प्रसाद ने मुख्यालय व जोनल इकाइयों में पदस्थ चार उप पुलिस अधीक्षक, 6 निरीक्षक और 24 आरक्षकों को हटाने के आदेश जारी करने के साथ ही तत्काल कार्यमुक्त कर दिया है। सौरभ के आवास पर लोकायुक्त पुलिस ने 18 दिसंबर को छापा मारा था। छापे में सौरभ और उसके करीबी चेतन के ई-7 भोपाल स्थित आवास से 8 करोड रुपये की संपत्ति मिली थी। अगले दिन मेंडोरी गांव में एक प्लॉट में खडी चेतन की कार में 54 किलो सोना और लगभग 10 करोड रुपये नकद मिले थे। इसके बाद शंका जाहिर की जा रही थी कि लोकायुक्त छापे की सूचना लीक हुई है।
इन उप पुलिस अधीक्षकों को हटाकर पुलिस मुख्यालय भेजा
प्रवीण नारायण बघेल – इंदौर
बसंत श्रीवास्तव – उज्जैन
राजेश खेड़े – रीवा
प्रमेंद्र कुमार सिंह – रीवा
इन निरीक्षकों को हटाकर पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया
मयूरी गौर – भोपाल
नीलम पटवा – भोपाल
भूपेंद्र कुमार दीवान – जबलपुर
राजेश ओहरिया – इंदौर
अराधना डेविस – ग्वालियर
जियाउल हक – रीवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *