Newsअंतरराष्ट्रीय

रूस के कजान में अमेरिका 9/11 जैसा हमला, 3 हाईराइज इमारतों से टकराया

 यूक्रेन ने रूस के कजान शहर में रिहायशी इमारतों को निशाना बनाकर आठ ड्रोन हमले किए. (AP Photos)

नई दिल्ली. रूस के कज़ान शहर में भीषण हमला हुआ है। जिसने दुनिया को अमेरिका में 9/11 हमले की याद दिला दी है। रूस के कजान शहर में सीरियल ड्रोन अटैक किये गये है। यह हमले कजान शहर के 3 हाईराइज इमारतों में हुए है। हमले की वजह भारी नुकसान होने की खबरें सामने आ रही है। हालांकि रूस ने बताया है कि उन्होने एक ड्रोन को मार गिराया है।
कजान की हाईराइल इमारतों में हुए यूएवी अटैक की तस्वीरें और वीडियों सोशल मीडिया पर शेयर किये जा रहे है। इनमें साफतौर पर नजर आ रहा है कि अलग-अलग दिशाओं से आ रहे किलर ड्रोन हवा में ही इमारतों से टकरा गये है। ड्रोन के इमारतों से टकराने के बाद बड़ा विस्फोट होता हुआ भी नजर आया है। रूस ने इस हमले का आरोप सीधे यूक्रेन पर लगाया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा है कि यह ड्रोन यूक्रेन की ओर से किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *