जमवारामगढ़ में लेपर्ड को मूवमेंट से स्कूल बन्द
जयपुर. ग्रामीण के जमवारामगढ़ में लेपर्ड के मूवमेंट से लोगों में दहशत फैल गयी है। डर के मारे लोग घरों में ही दुबके रहे। मवेशियों तक को बाहर नहीं निकलने दिया। 18 दिसम्बर को गांव राहौरी में घरों के पास पहाड़ी पर लेपर्ड दिखाई दिया और इसके बाद इलाके में लोग कोई जरूरी काम होने पर 2-3 के ग्रुप में घर से बाहर निकल रहे हैं।
लेपर्ड की वजह से स्कूलों की पढ़ाई बन्द
राहौरी गांव की सरपंच बादामदेवी शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों को एक ही दिन में 3 बार बुधवार की सुबह 8 बजे दोपहर 1 बजे और शाम 4 बजे लेपर्ड दिखाई दिया है। भट्टा बालाजी मालियों की ढाणी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय के पीछे आबादी के पास पहाड़ी पर लेपर्ड दिखाई देने के बाद स्कूल में बच्चों को कमरों में बन्द करके पढ़ाई कराई जा रही है।
पहले भी आबादी क्षेत्र में पहुंच चुका है लेपर्ड
जयपुर के झालाना और आमागढ़ लेपर्ड रिजर्व होने की वजह से बड़ी संख्या में लेपर्ड का मूवमेंट रहता है। इससे पहले विद्याधर नगर, जयसिंहपुरा खोर में मानबाग, जगतपुरा के आशियाना ग्रीनवुड सोसायटी, दिल्ली रोड, जमवारामगढ़, मालवीय नगर झालाना इलाके में लेपर्ड पहले ही देखा जा चुका है। इस दौरान कई मवेशियों को लेपर्ड शिकार भी बना चुके हैं। 2 साल पहले जमवारामगढ़ इलाके में बच्चे को लेपर्ड ने मार डाला था।
जयपुर में 75 लेपर्ड रह रहे
जयपुर में पिछले कुछ वक्त से लेपर्ड की संख्या लगातार बढ़ रही है। झालाना, आमागढ़ और नाहरगढ़ सफारी में लगभग 75 लेपर्ड रह रहे हैं। इनमें सबसे अधिक लगभग 45 लेपर्ड झालाना में हैं। 20 से ज्यादा लेपर्ड आमागढ़ के जंगलों में हैं।
