जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने मार गिराये 5 आतंकी, 2 जवान जख्मी, जारी है सर्च ऑपरेशन

कुलगाम. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के कद्देर इलाके में सेना और पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन में 5 आंतकियों को मार गिराया है। हालांकि, आतंकियों के शव के लिये ज्वाइंट सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। एनकाउंटर में 2 जवान भी जख्मी हुए है। गुरूवार की सुबह सेना और पुलिस को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। तलाशी के दौरान आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सेना ने भी जवाबी कार्यवाही की है।
उधर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जम्मू कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद मीटिंग कर सकते हैं। सितम्बर-अक्टूबर में हुए विधानसभा चुनावों के बाद यह पहली मीटिंग होगी। इसमें उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सेना, अर्द्धसैनिक बलों, जम्मू कश्मीर प्रशासन, खुफिया एजेंसियों और गृह मंत्रालय के सीनियर अधिकारी भी शामिल रहेंगे। इससे पनहले 16 जून को भी शाह ने हाई लेवल बैठक की थी। इसमें उन्हेंने अधिकारियों को निर्देश दिये थे कि आतंकवाद को कुचलें और आतंकियों के मददगारों के सख्ती से पेश आयें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *