Newsराष्ट्रीय

शंभू सीमा पर फिर से पुलिस और किसानों के बीच झड़प, किसानों पर दागे आंसू गैस

आंसू गैस-पानी की बौछार छोड़ी, 10 किसान घायल; जत्था वापस आया|पटियाला,Patiala - Dainik Bhaskar

नई दिल्ली. शम्भू बॉर्डर पर आज एक बार संग्राम छिड़ गया है किसान शम्भू बॉर्डर से दिल्ली जाने पर अड़े हुए हे। 101 किसानों का जत्थ दिल्ली कूच करने जा रहा है। पैदल मार्च के माध्यम दिल्ली पहुंचने की कोशिश कर रहे किसानों पर पानी की बौछारे और आंसू गैस के गोले दागे गये है। आंसू गैस के गोले से कुछ किसान घायल हो गये है। जिसके बाद साथी किसान घायल किसानों को स्ट्रेक्चर पर उठाकर ले गये।
इस दौरान हरियाणा सरकार ने अम्बाला के कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवा बन्द करने के आदेश दिये है। 14 से 17 दिसम्बर तक इंटरनेट बन्द रहेगा। शम्भू बॉर्डर से दिल्ली के किसानों के विरोध मार्च के फिर से शुरू होने से कुछ घंटे पहले, हरियाणा सरकार ने शनिवार को सार्वजनिक शांति बनाये रखने के लिये अम्बाला जिले के 12 गांवों में मोबाइल इन्टरनेट और बल्क एसएमएस सेवाओं को बन्द कर दिया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह सुमिता मिश्रा द्वारा जारी आदेश के मुताबिक यह निलम्बन 17 दिसम्बर तक लागू रहेगा।
क्या है आदेश
आदेश में कहा गया है कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सीआईडी, हरियाणा और डिप्टी कमिश्नर, अम्बाला द्वारा यह मेरे संज्ञान में लाया गया है कि कुछ किसान संगठनों द्वारा दिये गये दिल्ली कूच के अपील के मद्दे नजर, अम्बाला जिले के क्षेत्र में तनाव, आन्दोलन, सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सार्वजनिक शांति और सौहार्द बिगाड़ने की संदेह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *