ग्राम सांखनी के खेत में मिला 15 फीट का अजगर
भितरवार. ग्राम सांखनी में बुधवार की दोपहर एक किसान के खेत में लगभग 15 फीट लम्बा अजगर निकला। वन विभाग ने किसानों की सहायता से अजगर का रेस्क्यू किया और उसे जंगल में छोड़ दिया गया।
ग्राम सांखनिक के पठर्रा मार्ग पर किसान गुलाब सिंह बघेल के खेत में अचानक अजगर दिखाई दिया। लगभग 15 फीट से लम्बे अजगर को देखकर ग्रामीण भयभीत हुए। पहले तो गांव वालों ने पकड़ने का प्रयास किया। कई ग्रामीणों ने अजगर को मारने की बात कहीं।
समझदार ग्रामीणों ने वन विभाग को खबर दी। खबर मिलने के बाद वनविभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस बीच ग्रामीण पूरी तरह से अजगर के हर मूवमेंट पर नजर बनाये थे। जब अजगर एक झाड़ी में जाकर छिप गया तो ग्रामीणों ने वन विभाग को बताया और विभाग के 4 सदस्यीय दल ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद अजगर का रेस्क्यू किया गया। वन परिक्षेत्र अधिकारी सचिन गुप्ता का कहना है। खेत में अजगर था। जिसका रेस्क्यू किया गया है। उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा जायेगा।
