प्रेस्टीज कॉलेज से नगरनिगम ने वसूले 24 लाख 29 हजार रूपयें

ग्वालियर. नगरनिगम के राजस्व विभाग ने प्रेस्टीज कॉलेज प्रबंधन से अवैध ढंग से विज्ञापन लगाने पर 24 लाख 29 हजार 107 रूपये की पेनाल्टी जुर्माना कर वसूले हैं। कॉलेज प्रबंधन ने नगरनिगम की प्रॉपर्टी पर बिना अनुमति के विज्ञापन लगाये गये थे। जिसको संज्ञान में लेकर नगर निगम के राजस्व विभाग ने नोटिस जारी किया था। जिसके बाद जुर्माना लगाया था। बुधवार को कॉलेज प्रबंधन ने जुर्माना की राशि और पेनाल्टी नगर निगम के राजस्व विभाग में जमा की है।
डपायुक्त राजस्व सुनील चौहान ने बताया कि नगर निगम द्वारा अवैध रूप से बिना अनुमति के विज्ञापन करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत प्रेस्टीज कॉलेज द्वारा पूर्व बिना अनुमति के विज्ञापन लगाये थे। जिसको नगरनिगम द्वारा उन्हें पेनाल्टी लगाई गयी थी। बुधवार को कॉलेज प्रबंधन द्वारा 24 लाख 29 हजार 107 रूपये की राशि नगद जमा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *