ग्वालियर की नारायणबिहार से गायब नाबालिग युवती अहमदाबाद में मिली
ग्वालियर. 2 महीने पहले ज्वेलरी-नगदी के साथ गायब हुई नाबालिग को गोला का मंदिर थाना पुलिस ने 3 दिन की मशक्कत के बाद गुजरात से बरामद कर लिया गया है। नाबालिग को एक युवक अपने की सहायता से बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया था। आरोपी पिता उसे लेकर गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे थे। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर उनसे युवती की ज्वेलरी बरामद कर ली है। जो रूपये युवती ले गयी थी वह उन्होंने खर्च कर दिये है। पुलिस टीम आरोपी व नाबालिग युवती को लेकर ग्वालियर आ गयी है।
टीआई गोला का मंदिर हरेन्द्र शर्मा ने बताया कि 2 महीने पहले नारायण बिहार कॉलोनी से एक 17 वर्षीय छात्रा गायब हो गयी थी। छात्रा के घर से ज्वेलरी के साथ ही 40 हजार रूपये नगद भी गायब थे। इसके बाद से ही पुलिस ने छात्रा की तलाश कर रही थी। लेकिन उसका पता नहीं चल सका था। छात्रा का सुराग नहीं मिलने पुलिस अधिकारियों ने एक नयी टीम बनाकर छात्रा की तलाश में लगी थी।
