उज्जैन-इंदौर के बीच एक और फोरलेन हाईवे बनेगा

भोपाल. सिंहस्थ 2028 को लेकर सीएम मोहन यादव कैबिनेट ने इंदौर-उज्जैन में 2312 करोड रुपए से ज्यादा के सडक निर्माण कार्यों को मंजूरी दी है। इसमें उज्जैन सिंहस्थ बायपास को टू लेन से 4 लेन किया जाएगा। 20 किलोमीटर की इस सडक के निर्माण की लागत 701 करोड होगी। इसके अलावा उज्जैन-इंदौर के बीच 48 किमी का फोर लेन ग्रीन फील्ड रोड बनेगा।
1370 करोड की लागत वाली इस सडक की प्रशासकीय स्वीगकृति दी गई है। यह सडक पीथमपुर के औद्योगिक क्षेत्र को भी जोडेगी। हिंगोरिया-देपालपुर के बीच टू लेन रोड बनेगी। 32 किमी सडक के निर्माण की लागत 239.38 करोड की लागत आएगी। इसके साथ ही एक हफ्ते की विदेश यात्रा से लौटने के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक में जर्मनी और लंदन से मिले 78 हजार करोड़ रुपए के प्रस्तावों पर चर्चा की। वहीं उद्योग विभाग से संबंधित रियायतों और विधानसभा के शीत कालीन सत्र में पेश होने वाले विधेयकों पर भी मंत्रियों से विचार-विमर्श किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *