देवेन्द्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री

बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लेने विजय रूपाणी और निर्मला सीतारमण विधान भवन पहुंचे।

मुंबई. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस होंगे। उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में उनके नाम पर मुहर लग गयी है। ऐसा कहा जा रहा है कि 5 दिसम्बर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। फिलहाल भाजपा के विधायक दल की बैठक जारी है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ऑब्जर्वर के तौर पर बुधवार सुबह मुंबई पहुंच गईं।
अब BJP के ऑब्जर्वर्स विजय रूपाणी और निर्मला सीतारमण कार्यवाहक CM एकनाथ शिंदे से मुलाकात करेंगे। इसके बाद महायुति के विधायकों की बैठक में सभी की सहमति क बाद मुख्यमंत्री और 2 डिप्टी सीएम राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। शपथग्रहण कल यानी 5 दिसंबर को आजाद मैदान में होगा। इसमें CM  और दोनों DCM शपथ लेंगे। इनके साथ कितने मंत्री शपथ लेंगे या नहीं लेंगे, यह स्पष्ट नहीं है।

शिवसेना के ये नेता ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ
एकनाथ शिंदे, दीपक केसरकर, उदय सामंथा, शम्भुराज देसाई, गुलाबराव पाटिल
59 मिनट पहले
NCP के ये नेता ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ
अजित पवार, धनंजय मुंडे, छगन भुजबल, हसन मुश्रीफ, दिलीप वाल्से पाटिल, अदिति तटकरे,  धर्मराव बाबा अत्राम
1 घंटे पहले
मंत्रिपद की लिस्ट में भाजपा के इन नेताओं का नाम
देवेंद्र फडणवीस, चन्द्रशेखर बावनकुले, चंद्रकांत पाटिल, पंकजा मुंडे, गिरीश महाजन, आशीष शेलार, रवीन्द्र चव्हाण, अतुल बचाओ, सुधीर मुनगंटीवार, नितेश राणे, गणेश नाइक, मंगल प्रभात लोढ़ा, राहुल नार्वेकर, अतुल भातखलकर, शिवेंद्रराज भोसले, गोपीचंद पडलकर, माधुरी मिसाल, राधाकृष्ण विखे पाटिल ,जयकुमार रावल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *