सुखबीर सिंह बादल बाल-बाल बचे, अमृतसर टैम्पल के गेट पर हुई फायरिंग

अमृतसर. पंजाब शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता सुखबीरसिंह बादल पर फायरिंग की खबर आ रही है। वह इस हमले में बाल-बाल बच गये है। ऐसा कहा जा रहा है कि एक शख्स ने गोल्डन टैम्पल के गेट पर उन पर फायरिंग की। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने की सतर्कता की वजह से बड़ा हादसा टल गया है। लोगों ने हमलावर को धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पिस्तौल भी जब्त कर ली गयी है। आरोपी का नाम नारायणसिंह चौरा बताया जा रहा है। यह दल खालसा से जुड़ा है। सूत्रों के अनुसार हमलावर की पहचान बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के पूर्व सदस्य के तौर पर की गयी है। ऐसा कहा जा रहा है कि वह 1984 में पाकिस्तान गया था। पाकिस्तान से पंजाब में हथियारों और विस्फोटकों की स्मलिंग करता था। हमलावर ने कथित तौर पर गुरिल्ला युद्ध पर किताब लिखी है। वह बुड़ैल जेल ब्रेक के मामले में भी आरोपी है। और पंजाब की जेल में सजा भी काट चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *