PM मोदी के प्लेन में तकनीकी खराबी, राहुल भी एयरपोर्ट पर डेढ़ घंटे तक फंसे रहे
झारखंड. देवघर में शुक्रवार को पीएम मोदी के प्लेन में तकनीकी खराबी आ गई। वे दोपहर 2.20 बजे से यहां फंसे हैं। जानकारों के अनुसार पीएम के लिए दिल्ली से दूसरा प्लेन लाया जा रहा है। पीएम प्लेन में ही है। एसपीजी ने उन्हें एयरपोर्ट के लॉन्ज तक जाने की परमिशन नहीं दी है। मोदी सुबह इसी प्लेन से देवघर आए थे। यहां से वे बिहार के जमुई जनजातीय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वापसी में उन्हें देवघर से ह दिल्ली जाना था लेकिन प्लेन उडान नहीं भर सका।
दिल्ली से भेजा जा रहा है प्लेन
एयरपोर्ट के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। विशेष विमान भारतीय वायुसेना का है। बताया जा रहा है कि सीनियर पायलट ने जैसे ही तकनीकी खराबी की जानकारी दी,तो पीएमओ ने को-ऑर्डिनेट किया और दिल्ली से वायुसेना का विमान देवघर रवाना कर दिया।
गोड्डा में राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर भी डेढ़ घंटे तक फंसा
झारखंड के गोड्डा में राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर को एयर ट्रैफिक कंट्रोल की क्लीयरेंस नहीं मिलने से डेढ़ घंटे तक हैलिपेड पर इंतजार करना पड़ा। कांग्रेस नेता शुक्रवार को महगामा में चुनावी सभा करने पहुंचे थे। उन्हें गोड्डा से बोकारो जिले के बेरमो में जाना था। बाद में हंगामे के बाद करीब डेढ़ बाद उड़ाने भरने की अनुमति मिली।

