Newsराष्ट्रीय

53 करोड़ रूपये दो और 63 सीटों की इवीएम हैक कर दें-हैकर

मुंबई. महाराष्ट्र चुनाव में अब कुछ ही समय बचा है और इसके मद्देनजर राज्य का राजनैतिक पारा हाई है। प्रचार-प्रसार का दौर जारी है। इस सबके बीच इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी ईवीएम एक बार फिर से चर्चा में है। वजह, खुद को व्हिसलब्लोअर बताने वाला एक शख्स सामने आया है। जो भारत की ईवीएम के बारे में विस्फोटक दावे कर सुर्खियां बटोर रहा है। अमेरिकी रक्षा विभाग की तकनीक का उपयोग करेे ईवीएम हैक करने का दावा करने वाला सैयद शुजा महाराष्ट्र के नेताओं को फोन कर रहा है और उनकी पार्टी को ईवीएम हैक करके चुनाव जिताने का प्रलोभन दे रहा है। उसका दावा है कि वह अमेरिकी रक्षा विभाग में कॉन्ट्रेक्ट पर काम करता है।
हाल ही में उसने महा विकास अघाडी (एमवीए) के वरिष्ठ सांसद से संपर्क किया और इसके बाद सांसद ने पत्रकारों से बात की और पूरा घटनाक्रम बताया। सांसद के निजी सहायक के रूप में शुजा से संपर्क किया और उसके दावों की जांच पड़ताल की। इस दौरान यह बात सामने आयी कि यह वही शख्स है। जिसने कुछ वर्षो पहले दावा किया था कि सरकार ईवीएम के जरिये चुनाव प्रभावित कर रही है और अ बवह खुद भी ऐसा करने का दावा कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *