Newsराष्ट्रीय

सब इंस्पेक्टर की भर्ती रदद कराने की मांग को लेकर 2 युवकों पानी की टंकी पर चढ़े


जयपुर. एसआई भर्ती परीक्षा 2021 को निरस्त कराने की मांग को लेकर जयपुर में 2 युवक पानी की टंकी पर चढे हुए है। रविवार की दोपहर 1 बजे टंकी पर चढ़े युवक अभी तक नीचे नहीं उतरे हैं। पुलिस ने सोमवार सुबह लगभग 10 बजे उनसे बात भी की। लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी। दोनों युवकों ने कहा है कि हमारे कुछ साथियों को सीएम भजनलाल शर्मा से मिलवाया जाये। इसके बाद मुख्यमंत्री पत्र जारी कर भर्ती परीक्षा रद्द करने की घोषणा करें। इसके बाद ही वह टंकी से नीचे उतरेंगे। उधर दोनों युवकों ने कहा है कि सरकार अपने मंत्री और अधिकारी के दबाव में है। इसलिये भर्ती परीक्षा को रद्द नहीं कर रही है।

टंकी के नीचे पुलिस की टीम तैनात है।

रविवार दिन में टंकी पर चढ़े थे दोनों युवक
रविवार (10 नवंबर) दोपहर करीब 1 बजे लादूराम चौधरी (35) और विकास विधूड़ी (34) हिम्मत नगर स्थित पानी की टंकी पर 2 बैनर लेकर चढ़ गए थे। युवकों ने बैनर पर SI पेपर लीक को लेकर 7 पॉइंट में अपनी मांगें लिखी हैं। इसमें लिखा है- आखिर एसआई भर्ती रद्द क्यों नहीं? ध्यानाकर्षण सत्याग्रह। भजनलाल सरकार से छात्रों का आह्वान, एसआई भर्ती रद्द करो, लीपापोती बंद करो। आखिर फिर से बड़ा सवाल सरकार इस एसआई भर्ती परीक्षा पर कब फैसला करेगी…कब-कब और आखिर कब? दोनों बैनर को लादूराम और विकास ने टंकी पर ही टांग दिया। इसकी सूचना मिलने पर सिविल डिफेंस और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई थीं। दोनों युवकों से बात की, लेकिन उन्होंने नीचे उतरने से इनकार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *