शिक्षक का अनूठा प्रयास, पाठशाला को मंदिर की तरह पवित्र रखने के लिये तम्बाकू, गुटखा धूम्रपान के खिलाफ छेड़ा अभियान
भिंड . आलमपुर कस्बे के सरकारी बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक सुरेश माहौर ने अपने स्कूल परिसर में तंबाकूए गुटकाए बीड़ी और सिगरेट के सेवन के खिलाफ एक अनोखा गांधीवादी अभियान शुरू किया है। छात्रों पर नकारात्मक प्रभाव रोकने के लिए शिक्षक सुरेश माहौर ने इस अभियान की शुरुआत रविवारए 10 नवंबर से कीए सुबह 7 बजे से लेकर 9.30 बजे तक मौन व्रत रखा।
अभियान की जानकारी देते हुए सुरेश माहौर ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने स्कूल में शिक्षकों द्वारा छात्रों के सामने तंबाकू सेवन की बढ़ती प्रवृत्ति पर रोक लगाने की मांग की है। शिक्षक ने स्पष्ट किया कि यह व्यवहार छात्रों के लिए अनुचित उदाहरण प्रस्तुत करता है और इससे उनकी मानसिकता पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस पत्र की एक.एक कॉपी शिक्षा विभाग के अधिकारियों, जैसे कि जिला शिक्षा अधिकारी, बीआरसी, बीईओ, और स्कूल प्राचार्य को भी भेजी गई है। पत्र में माहौर ने छात्रों के समक्ष धूम्रपान और तंबाकू सेवन के विरुद्ध मौन व्रत रखने का निर्णय लिया है ताकि इस मुद्दे पर जागरूकता बढ़ाई जा सके।

