विक्टोरिया मार्केट में 140 नंबर की दुकान ली निगम के कब्जे में, स्कैचर शोरूम ट्रूम को सील

ग्वालियर – – विक्टोरिया मार्केट में अवैध रूप से दुकान पर कब्जा कर लिया था। नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव के निर्देश पर नगर निगम के राजस्व अमले द्वारा दुकान से कब्जा हटवाया गया तथा दुकान को निगम के कब्जे में लिया गया। उपायुक्त सुनील चौहान ने बताया कि नगर निगम आयुक्त व के निर्देशानुसार विक्टोरिया मार्केट दुकान नंबर 140 पर अवैध रूप से किए गए कब्जे को हटाने की कार्यवाही राजस्व अमले द्वारा की गई तथा दुकान को निगम के कब्जे में लिया गया।
3ज्ञात हो कि उक्त दुकान का आवंटन निगमायुक्त द्वारा निरस्त कर दिया गया था। कार्यवाही के दौरान नोडल अधिकारी राजस्व, कार्यालय अधीक्षक, मदाखलत अधिकारी भूपेंद्र गुर्जर सहित मदाखलत अमला उपस्थित रहा।इसके साथ ही ट्रेड लाइसेंस चैकिंग अभियान के अंतर्गत सिटी सेंटर स्थित स्कैचर शोरूम का निरीक्षण किया गया और ट्रेड लाइसेंस नहीं पाए जाने पर शोरूम को सील किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *