मैक्स और बस की टक्कर, 15 की मौत

अलीगढ. हाथरस मे आगरा-अलीगढ नेशनल हाईवे पर मैक्स वाहन और अलीगढ डिपो की रोडवेज बस की टक्कर हो गई। हादसे में एक ही परिवार के 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं 18 लोग घायल हुए है। मरने वालों में 4 बच्चे, 4 महिला और 7 पुरूष है जो कि आगरा के रहने वाले है।
हादसा देर शाम गांव मीतई के पास हाईवे पर हुआ। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। सडक हादसे पर प्रधानमंत्री ने दुख जताते हुए आर्थिक मदद की घोषणा की है। मृतक के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *