Newsराजनीतिराज्य

DRDO ने संपत्तिकर के नगरनिगम को 3 करोड़ 5 लाख रूपये अदा किये

ग्वालियर – नगर निगम ग्वालियर द्वारा संपत्ति कर वसूली के लिए बडे बकायेदारों पर अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत भारतीय रक्षा अनुसंधान तथा विकास स्थापना संगठन केन्द्र (डीआरडीओ) से सर्विस चार्ज की राशि रु. 3.05 करोड प्राप्त की गई। इसके अलावा निगम द्वारा आज अन्य कर दाताओं से वसूली की गई जिसमें आज कुल 3 करोड 23 लाख 26 हजार 859 रूपये सम्पत्तिकर के रूप में प्राप्त हुए।
उपायुक्त एपीएस भदौरिया ने बताया कि नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव के निर्देशानुसार विगत 2 वर्षों से नगर निगम ग्वालियर द्वारा निगम सीमांतर्गत वार्ड-30 एवं -31 में स्थित भारतीय रक्षा अनुसंधान तथा विकास स्थापना संगठन केन्द्र की सम्पत्तियों को नगर निगम द्वारा विभाग को दी जा रही सेवाओं के फलस्वरूप सर्विस चार्ज की राशि हेतु पत्राचार किया जा रहा था जिसकी परिणिति स्वरूप आज दिनांक 05 सितम्बर नगर निगम ग्वालियर को वार्ड 30 में राशि रु. 03 करोड, वाई 31 में राशि रु. 01 लाख 34 हजार सौ रुपये प्राप्त हुये हैं।
उक्त राशि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश केन्द्र सरकार द्वारा पारित उपसचिव म.प्र.शासन, नगरीय प्रशासन के परिपत्र प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन एवं प्रमुख सचिव वित्त विभाग के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी पारित आदेश अनुसार समस्त केन्द्र सरकार की सम्पत्तियों पर नगरीय निकायों को यूजर चार्जेस भुगतान के सम्बन्ध में दिये आदेश के फलस्वरूप नगर निगम को प्राप्त हुई है । उपरोक्त के अलावा अन्य शासकीय विभागों से भी नगर निगम सम्पत्ति कर विभाग की टीम द्वारा लगातार पत्राचार किया जा रहा है एवं भविष्य में अन्य शासकीय संपत्तियों से भी यूजर चार्ज की राशि प्राप्त की जाने की कार्यवाही की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *