MP के 96 डॉक्टरों को बॉन्डेड पोस्टिंग में दोबारा ज्वाइनिंग का मौका

भोपाल. मध्य प्रदेश के डॉक्टरों को बॉन्डेड पोस्टिंग में शासकीय सेवा में दोबारा ज्वाइनिंग का मौका मिला है। ये वो डॉक्टर है जिन्होंने प्रदेश के सरकारी-निजी मेडिकल कॉलेजों से पढाई की है। स्वास्थ्य संचालनालय ने यूजी-पीजी कोर्स करने वालों को नियुक्ति आदेश जारी किए है। खास बात ये है कि ये सभी लोग अपनी बॉन्डेड अवधि की सेवाएं अपनी पूर्व पदस्थापना पर ही पूरी कर सकेंगे। इससे पहले इन डॉक्टरों में से ज्यादातर ने आगामी पढाई के सेवा से दूर रहने के आवेदन दिए थे। अब शासन ने इन सभी के मामलों में विचार के बाद उक्त आदेश जारी किए है। अब स्वास्थ्य संचालनालय के इस आदेश के बाद जिला अस्पताल स्तर पर भी स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतरी की उम्मीद की जा रही है। इस संबंध में आए आवेदनों पर विचार के बाद शासन ने तय किया कि इनकी बॉन्डेड अवधि अब पूर्व पदस्थापना वाली जगहों पर ही हो जाएगी।
डॉक्टरों को तय अवधि में संभालनी होगी जिम्मेदारी
इस संबंध में स्वास्थ्य सेवा संचालनालय के वरिष्ठ संयुक्त संचालक डॉ. राजू निदारिया ने बताया कि शासन ने विचार के बाद ये परमिशन दी है कि बॉन्डेड अवधि पूरी करने के लिए ये सभी पूर्व पदस्थापना पर ही कार्यभार ग्रहण करेंगे। लिस्ट में 96 नाम हैं, जिन्हें ज्वाइनिंग के बाद तय अवधि में जिम्मेदारी संभालना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *