MP में 5 सितंबर से फिर नया सिस्टम, 8 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट
भोपाल. मध्य प्रदेश में अगले 2 दिन तेज बारिश का दौर बना रहेगा। मंगलवार को मालवा-निमाड यानी इंदौन-उज्जैन संभाग के 8 जिले झाबुआ, अलीराजपुर, बडवानी, खरगोन, इंदौर, रतलाम, धार और देवास में तेज बारिश का अलर्ट है जबकि भिंड भी भीगेगा। 5 सितंबर से बंगाल की खाडी में लो प्रेशर एरिया यानी, निम्न दाब क्षेत्र एक्टिव हो रहा है। इसका असर अगले 2 से 3 दिन में प्रदेश में देखने को मिल सकता है। यानी सितंबर में लगातार बारिश होती रहेगी।
अबकी बार सितंबर की शुरुआत तेज बारिश के साथ हुई है। लगातार 2 दिन प्रदेश में तेज बारिश हो रही है। सोमवार को भोपाल में आधा इंच पानी गिर गया। वहीं, इंदौर, रायसेन, उज्जैन, बैतूल, दमोह, शिवपुरी, खंडवा, जबलपुर, रतलाम सागर, सतना, टीकमगढ़ में भी बारिश हुई। रात में बारिश का दौर बना रहा। तेज बारिश के चलते सोमवार को खरगोन में सभी स्कूलों में अवकाश रहा। रतलाम में नदी में बाइक समेत दो लोग बह गए। इसके बाद इनकी पूरे दिन तलाश जारी रही।
