पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के घर फायरिंग, गोली चलाता दिखा शूटर
नई दिल्ली. कनाडा में पंजाब के फेमस सिंगर अमृतपाल सिंह ढिल्लों उर्फ एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग की र्ग। घटना देर रात की है। एपी ढिल्लों का घर वैंकूवर इलाके में है। वायरल वीडियो के अनुसार एक शूटर ने गेट के बाहर से 11 गोलियां चलाई। उसने काले रंग के कपडे पहने हुए थे। इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है। गैंग के गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाली है। 9 अगस्त को सिंगर एपी ढिल्लों का बॉलीवुड स्टार सलमान खान के साथ गाना ओल्ड मनी रिलीज हुआ था। फायरिंग को इसी से जोडकर देखा जा रहा है। घटना के बाद भारतीय और कनाडाई एजेंसियां अलर्ट हो गई है।
वारदात के वक्त मौजूद थो गोल्डी
वारदात को कनाडा में बैठे लॉरेंस गैंग के हैंडलर गोल्डी बराड ने खुद ऑपरेट किया। इससे पहले कनाडा में गैंगस्टर सुक्खा दुन्नेके की हत्या करने भी खुद गोल्डी बराड गया था। अभी तक की जांच में ये पता चला है कि सिंगर के घर फायरिंग के वक्त गोल्डी गाडी में बैठा हुआ था।
