बाड़मेर में मिग-29 क्रैश हुआ, विस्फोट के साथ लगी आग, पायलेट किया इजेक्टर, सूनसान इलाके में गिरा फायटर प्लेन

बाड़मेर. राजस्थान के उत्तरलाई एयरबेस के पास में फायटर प्लेन क्रैश हो गया है। खबर मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पायलट ने क्रैश से पहले इंजेक्ठ (विमान से बाहर निकलना) कर लिया था। फायटर प्लेन रहवासी ढाणी से दूर जाकर क्रैश हो गया है। यह हादसा सोमवार की रात लगभग 410 बजे की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बाड़मेर कलेक्टर निशांत जैन, एसपी नरेन्द्र सिंह मीणा समेत जिले के प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। डिफेंसी पीआरओ अजिताभ शर्मा ने बताया है कि मिग-29 फायटर प्लेन क्रैश हुआ है।
एसपी नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया- ये हादसा बाड़मेर उतरलाई एयरबेस के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि तेज धमाके के साथ प्लेन में आग लगी थी। पायलट क्रैश होने से पहले सुनसान जगह पर ले गए।
जैसलमेर में क्रैश हुआ था तेजस फाइटर जेट
जैसलमेर में करीब 5 महीने पहले तेजस फाइटर जेट क्रैश हो गया था। 12 मार्च 2024 को जैसलमेर शहर से 2 किमी दूर जवाहर नगर स्थित भील समाज के हॉस्टल पर जा गिरा। तेजस के क्रैश होने की यह पहली घटना थी। घटना के समय हॉस्टल के कमरे में कोई नहीं होने से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ था। पोकरण में चल रहे युद्धाभ्यास स्थल से करीब 100 किमी दूर यह हादसा जैसलमेर में हुआ था। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत सेना के बड़े अधिकारी मौजूद थे।
वायुसेना का टोही विमान हुआ था क्रैश
करीब 4 महीने पहले जैसलमेर से 30 किमी दूर भारतीय वायुसेना का एक टोही विमान क्रैश हो गया था। 25 अप्रैल 2024 को सुबह करीब 10 बजे होटी विमान पिथला-जाजिया गांव के पास भोजाणियों की ढाणी के करीब गिरा था। हादसे में कोई नुकसान नहीं हुआ था। यह यूएवी एयरक्राफ्ट मानव रहित था और बॉर्डर एरिया पर हो रही गतिविधियों पर नजर रखने का काम करता था। यह बॉर्डर एरिया में लगातार घूमता और निगरानी करता था। इससे पहले भी ये क्राफ्ट तकनीकी खामी के चलते क्रैश हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *