विहिप नेता विकास प्रभाकर की हत्या को पंजाब में NIA की छापेमारी
नई दिल्ली. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने विश्व हिन्दू परिषद (VHP) के नेता विकास प्रभाकर की हत्या के मामले की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को पंजाब में छापेमारी की गयी। प्रभाकर उर्फ विकास बग्गा की 13 अप्रैल को पंजाब के रूपनगर जिले के नांगल में उनकी हलवाई की दुकान में गोली मारकर हत्या कर दी गयी। वह विहिप की नांगल ईकाई के अध्यक्ष थे।
NIA ने 9 मई को राज्य पुलिस से मामले की जांच अपने हाथ में ले ली थी। एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि विकास प्रभाकर की हत्या मामले में छापेमारी की जा रही है। छापेमारी के बारे में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पायी है। एनआईए ने हाल हीमें दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के साथ समन्वित अभियान में धमिंदर कुमार उर्फ कुणा 22, को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया था। जिसने हत्या में उपयोग अवैध हथियार उपलब्ध कराये थे। एनआईए की जांच से पता चला है कि धमिंदर ने एमपी से अवैध हथियार खरीदे थे और विदेश में स्थित खालिस्तानी आतंकवादी हरविंदर कुमार उ र्फ सोनू के निर्देश पर शूटर को उनकी आपूर्ति की थी।
