शिवराज का एक और फैसला पलटेंगे CM मोहन यादव

भोपाल. शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्रित्व काल का एक और फैसला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बदलने जा रहे हैं। करीब दो साल पहले शिवराज कैबिनेट ने भोपाल में राजधानी परियोजना प्रशासन को बंद करने पर मुहर लगाई थी। अब मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सीपीए को पुनर्जीवित करने जा रहे हैं। दिल्ली में सीएम डॉ मोहन यादव ने केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर CPA के लिए फंड मांगा है।
दिल्ली में पिछले 20 घंटों में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने करीब आठ मंत्रियों से मुलाकात की है। मंत्रियों से मुलाकात के बाद सीएम ने कहा कि भोपाल नगर में राजधानी परियोजना प्रशासन (सीपीए) सड़कों, पार्कों और भवनों के निर्माण, विकास और रखरखाव के अलावा नजूल भूमि की सुरक्षा और विकास के कार्य करने वाली संस्था रही है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने केंद्रीय मंत्री से इस संस्था को पुनर्जीवित करने के लिए केंद्रीय मंत्रालय से आर्थिक और तकनीकी सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया जिससे भविष्य में सीपीए पुनः भोपाल शहर की विकास गतिविधियों में योगदान दे सके। केंद्रीय मंत्री ने इस संबंध में राज्य शासन को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *