कोलकाता रेप-मर्डर में डॉक्टरों की चल हड़ताल दो खेमों में बटी, घटनास्थल पर पहुंचेगी CBI

नई दिल्ली. कोलकाता में लेडी डॉक्टर से रेप के बाद हत्या के मामले को लेकर देशभर में चल रही हड़ताल में रेजीडेंट डॉक्टर अब 2 खेमों में बट गय है। वजह हड़ताल में शामिल इन रेजीडेंट डॉक्टरों के 2 संगठनों के अलग-अलग बयान सामने आये हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मत्री जेपी नड्डा से मुलाकात केबाद जहां एक ओर एफओआरडीए ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान कर दिया है तो दूसरी तरफ एफएआईएमए ने हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया है।
दरअसल, जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद हड़ताल में शामिल कर एफओआरडीए ने बयान जारी कर कहा है कि स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक में पत्र में लिखी सभी मांगों को स्वीकार कर लिया है। केन्द्रीय सुरक्षा अधिनियम के लिय अनुरोध के मुताबिक एफओआरडीए समिति का हिस्सा होगा। जिस पर 15 दिनों के अंन्दर काम शुरू हो जायेगा। मंत्रालय से जल्द ही आधिकारिक सूचनादी जायेगी। इसलिये हड़ताल वापिस लेने का फैसला किया गया है।
वही फेडरेशन ऑफ इंडिया मेडीकल एसोसिएशन (FAIMA) ने हड़ताल जारी रखने का ऐलान करते हुए कहा है कि केन्द्र सरकार द्वारा हमारी कोई मांग नहीं मानी गयी है। हमारी सिर्फ एक मांग ही मानी गयी है कि मामला सीबीआई को सौंपा जाये। वह भी माननीय हाईकोर्ट के आदेश पर हुआ है। हमारी प्राथमिकता डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित कराना है। जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होती है। हड़ताल जारी रहेगीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *