टोंगा गांव का तालाब की पार फूटी, आधा दर्जन से अधिक गांवों में भरा पानी, प्रशासन ने किया हाईअलर्ट

ग्वालियर. चंबल संभाग के सबलगढ़ के टोंगा गांव का तालाब सोमवार -मंगलवार की दरमियानी रात 12 बजे के बीच तलाब की पार फूट गयी। इससे आधा दर्जन गांवों में पानी भर गया। तालाब रात में जैसे ही जगह-जगह से फूटा तो विजयपुर के विधायक तथा वनमंत्री रामनिवास रावत ने तत्काल कलेक्टर अंकित अष्ठाना को फोन लगाया था। कलेक्टर रात 1 बजे सबलगढ़ पहुंचे। सुबह 5 बजे ताला फूटने के साथ ही आसपास के गांव में पानी भर गया और यह पानी मुरैना के सबलगढ़ मुख्य मार्ग तक पहुंच गया है। जिसे रोकने के लिये जल संसाधन विभाग के अधिकारी -कर्मचारी मौके पर स्थिति को संवारने का प्रयास कर रही है।
आपको बता दें कि टोंगा गांव का तालाब इसलिये फूटा क्योंकि वर्षा से उसकी सफाई नहीं कराई गयी थी। जैसे ही वर्षा का पानी भर गया। तालाब ओरवफ्लो हो गया और उसकी जगह-जगह से फूटने लगी। घबराये गांव वालों ने विधायक एवं मंत्री रामनिवास रावत को फोन लगाकर इसकी सूचना दी। मंत्री ने तत्काल कलेक्टर अंकित अष्ठाना को सबलगढ़ पहुंचने के आदेश दिये। कलेक्टर रात 1 बजे सबलगढ़ के आसपास के गांव जिनमें कुतघात का पुरा, कोरो का पुरा, पासौन गांव तथा देवपुर गांव समेत आसपास के क्षेत्र में पानी भर गया और पानी भरने के साथ ही गांव वाले गांव खाली करके भाग खड़े हुए।
ग्वालियर श्योपुर रेलवे लाइन से टकराकर लौटा पानी
टोंगा तालाब का पानी ग्वालियर से श्योपुर जाने वाली रेलवे लाइन से टकराकर वापस कस्बे की तरफ पहुंच गया है। अगर जल्द ही पानी का बहाव नहीं रोका गया तो लगभग 20 गांव डूबने के कगार पर पहुंच जाएंगे।
विधायक सरल रावत पहुंची मौके पर
तालाब फूटने की खबर जैसे ही सबलगढ़ की विधायक सरला रावत के पास पहुंची तो वे तुरंत मौके पर पहुंची और उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कहा।
