पुलिस ने निकाली तिरंगा बाइक रैली
ग्वालियर। देश की आजादी के 78वर्ष होने पर ‘‘हर घर तिरंगा अभियान’’ के दौरान आज 12 अगस्त को आईजी अरविन्द कुमार सक्सेना की अगुआई में तथा एसपी धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में ग्वालियर पुलिस द्वारा एक विशाल तिरंगा बाइक रैली निकाली गई।
तिरंगा बाइक रैली शहर के विभिन्न भागों से गुजरती हुई पुलिस लाइन ग्वालियर में समापन किया गया। इस तिरंगा बाइक रैली का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वंय रैली के साथ बाइक चलाकर किया गया। इस तिरंगा यात्रा में ग्वालियर पुलिस के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
ग्वालियर पुलिस द्वारा आज ‘‘हर घर तिरंगा अभियान’’ के तहत बाईक रैली का आयोजन किया गया। उक्त बाइक रैली ने पुलिस कंट्रोल रूम से प्रारंभ होकर सिटी संेटर, नदीगेट, पाटनकर चौराहा, दौलतगंज, बाड़ा, सराफा होते हुए फालका बाजार, गष्त का ताजिया, राम मंदिर चौराहा, षिन्दे की छावनी से पुलिस लाइन ग्वालियर तक का सफर तय किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा आमजन से अपने घर, दुकान, व्यापारिक संस्थानों आदि पर झंडा लगाने की अपील की साथ ही आजादी के इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने की समझाइष भी दी।
उक्त तिरंगा यात्रा में पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियों सहित 250 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा का समापन पुलिस लाइन ग्वालियर में किया जाकर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने बाइक रैली में हिस्सा लेने वाले प्रत्येक पुलिस अधिकारी व कर्मचारी को बधाई दी। तिरंगा बाइक रैली के दौरान लोगों को जागरूक किया और अभियान के तहत हर घर तिरंगा ध्वज फहराने की अपील की गई। तिरंगा बाइक रैली के दौरान सबसे आगे चल रहे पुलिस वाहन को तिरंगे के रंग से सजाया गया और देषभक्ति के गीत बजाए जा रहे थे, इस अवसर पर तिरंगा बाइक रैली का शहर के लोगों द्वारा अभिवादन भी किया गया।
