होटल में घुसे चोरों दबोचा और कपड़े उतारकर पीटा, हाथ-पैर बांधकर जुलूस निकाला और किया पुलिस के हवाले

गुना. रेलवे स्टेशन के पास एक दुकान में चोरी करने घुसे 3 युवकों को दुकानदार ने अन्य लोगों के साथ मिलकर दबोच लिया है और इसके बाद अर्द्धनग्न कर हाथ बांधकर कोतवाली तक पैदल चलाकर मारते हुए ले गये। तीनों को पुलिस ने कोतवाली में बिठा लिया है।
आपको बता दें कि रेल्वे स्टेशन रोड स्थित अशोक जैन भोजनालय है। सोमवार की सुबह लगभग 9.30 बजे के आसपास 3 लोग दुकान में घुस गये। ऐसा बताया जाता है कि तीनो स्मैक्ची है। दुकानदार ने उन्हें देख लिया। दुकानदार ने बाकी लोगों के साथ मिलकर तीनों चोरों को पकड़ लिया।
सभी लोगों ने मिलकर तीनों चोरों को अर्धनग्न किया और उनके हाथ बांध दिए। एक युवक के तो शर्ट और पैंट दोनों उतार दिए। इसके बाद उनको मारते हुए पैदल चलाते हुए कोतवाली थाने तक ले गए। लोगों ने तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि, उनको मारते हुए लाने के कारण पुलिस ने दुकानदार सहित दो लोगों को भी कोतवाली में बिठा लिया है। उन पर भी कार्रवाई की तैयारी है। इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी TI अनूप भार्गव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वैधानिक कार्यवाई की जायेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *