चलती आईबस में लगी आग
इन्दौर. बीआरटीएस पर चलने वाली आईबस में आग लग गयी। चलती बस के अगले हिस्से से अचानक धुआं निकलने लगा। यह देखकर ड्रायवर ने बस को कंट्रोल कियका। लेकिन कुछ ही देर में बस बन्द होकर रूक गयी। घटना सोमवार की सुबह पलासिया से गीता भवन के बीच की है। बस में अधिकतर छात्र-छात्रायें सवार थे।
अचानक धुआ निकलते देख बस में बैठे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी। कुछ यात्री चलती बस से कूदने लगे। इसमें बैठी छात्राओं में से एक के पैर में चोट लगी है। बस रोककर ड्रायवर -कडंक्टर ने एआईसीटीएसएल को फ ोन लगाकर आग की सूचना दी है और बस में बैठे यात्रियों को एक-एक कर नीचे सुरक्षित उतारा गया। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
