कांग्रेस की रैली में हुई फायरिंग, पुलिस ने युवक सहित जब्त की राइफल

पुलिस ने एक आरोपी को रायफल के साथ पकड़ लिया। - Dainik Bhaskar

दतिया. गुरूवार को कांग्रेस की जनआक्रोश रैली के बाद फायरिंग से हड़कम्प मच गया। मौके पर खून के निशान और कुछ गाडि़यों के कांच टूटे हुए मिले हैं। पुलिस ने एक संदिग्ध को दबोचा है। उसके पास से रायफल जब्त की है। इसके अलावा 23 अन्य लोगों को भी पुलिस ने दबोचा है और सभी से पूछताछ की जा रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि एसपी कार्यालय के सामने शाम लगभग 4.45 बजे 3 राउंड गोली चली। इस बीच रैली में शामिल सैकडों लोग सड़क पर थे। घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें फायरिंग की आवाज सुनाई दे रही है।

गोली चलते ही पुलिस ने सचिन गुर्जर नाम के शख्स को पकड़ लिया।
आपसी विवाद में चली गोली, 6 पर केस दर्ज
पुलिस के अनुसार रैली के दौरान रोहित गुर्जर और परविंद गुर्जर के बीच डीजे आगे-पीछे करने को लेकर विवाद हुआ था। रोहित डीजे आगे जबकि परविंद पीछे करने का कह रहा था। रोहित, रामू गुर्जर गुट का है। वहीं, परविंद दूसरे गुट का है। मामले की जानकारी लगते ही कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती कोतवाली थाने पहुंचे। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी यहां पहुंचे। पुलिस का कहना है कि आपसी विवाद में गोली चली है।पुलिस ने फरियादी रोहित गुर्जर की शिकायत पर रामू गुर्जर, सचिन गुर्जर, पवन गुर्जर समेत 6 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
आरोपी ने कार के अंदर से किया फायर
जानकारी अनुसार सचिन गुर्जर ने कार के भीतर से ही पहला राउंड फायर किया। फायर की आवाज सुनकर लोग कार की ओर दौड़े। हड़बड़ाहट में गोली लगने से कार का टूटा कांच सचिन को लगा, जिससे वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *