लहार में धरना देगी कांग्रेस, हम शपथ लेंगे, भाजपा भारत छोड़ो देश छोड़ो-केके मिश्रा

ग्वालियर. मध्यप्रदेश की राज्य सरकार पर अराजकता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कांग्रेस 8 अगस्त को भिंड के लहार में एक बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। इसकी जानकारी कांग्रेस मीडिया सलाहकार केके मिश्रा ने पत्रकारवार्ता में पत्रकारों से चर्चा करते हुए दी। वहीं, केके मिश्रा ने जिला भिण्ड कलेक्टर पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार के इशारे पर धरना प्रदर्शन के ििलये ली गयी अनुमति को निरस्त कर दिया गया है। जहां एक लाख लोग आ सकते हैं।
लेकिन कांग्रेस पीछे हटने वाली नहीं है। हमें लहार बस स्टैण्ड के पास मैदान की जगह दी गयी है। हम वहां सरकार के खिलाफ धरना प्रदेर्शन करेंगे जिसमें प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी समेत सभी बड़े नेता शामिल होंगे। महात्मा गांधी ने 9 अगस्त को कहा था कि अंग्रेजों भारत छोड़ों कल धरने में हमारे नेता और कार्यकर्त्ता पहुंच रहे हैं और हम कल शपथ लेंगे कि भाजपा भारत छोड़ों देश छोड़ों।
धरने में PCC चीफ जीतू पटवारी,दिग्विजय सिंह सहित कई नेता होंगे शामिल
वही बांग्लादेश को लेकर सज्जन वर्मा के बयान पर प्रतिक्रिया पूछे जाने पर के.के मिश्रा ने कहा कि सज्जन वर्मा जी वरिष्ठ नेता हैं उनके बयान पर मैं टिप्पणी नहीं कर सकता, बांग्लादेश मामले पर अभी पार्टी की लाइन स्पष्ट नहीं है। फिर भी मैं अवमानना करते हुए कहता हूँ कि हमारे तीनों पड़ोसी देश में फैली राजनीतिक अराजकता हम सब देख रहे हैं, भारत में भी ये हो सकता है। क्योंकि पाप और पापी के पास ताकत बहुत होती है लेकिन जिन्दगी बहुत कम होती है।
ग्वालियर जीवाजी यूनिवर्सिटी में चल रही NSUI की भूख हड़ताल से जुड़े सवाल पर के के मिश्रा ने कहा कि भूख हड़ताल के दौरान बीमार हुए छात्रों को अस्पताल तो भेज दिया, लेकिन उनकी समस्या हल करने सरकार का कोई नुमाइंदा नहीं आया, मैं सरकार से कहना चाहता हूँ कि नौजवानों को मत रोंदिये, इसका हश्र अच्छा नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *